फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Statue of freedom fighter fighter Jhuri Bind will be installed

्थापित होगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा

Wed, 23 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Statue of freedom fighter fighter Jhuri Bind will be installed
मिर्जापुर। नगर के दो मुहिया तिराहे पर बुधवार को सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने तिराहा के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा लगायी जायेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बिंद महासभा की मांग पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने बताया कि यह विकास कार्य स्थानीय सांसद निधि के जरिये कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी झूरी बिंद के नाम पर तिराहे के नामकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को पत्र लिखा गया है। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल उपस्थित थे। साथ ही अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल, अखिल भारतीय बिंद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेनी माधव बिंद, बिंद समाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल बिंद जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामवृक्ष बिंद, जिलाध्यक्ष शिवमूरत बिंद, जिला महासचिव हेमंत बिंद, रामनरेश बिंद, राममूर्ति बिंद, डॉ. सीएल बिंद, सांसद प्रतिनिधि राम नारायण बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, आनंद सिंह, दुर्गेश पटेल, अनिल सिंह पगड़ी, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, अरुणेश पटेल, इंद्रजीत सिंह पटेल, भगवान दास प्रजापति, कुलदीप पटेल, मनोज बिंद, शेषमणि बिंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed