फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State examination in the strict supervision

कड़ी निगरानी में हुई टेट परीक्षा

Wed, 03 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
State examination in the strict supervision
शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में मंगलवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई। टीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक  की टीईटी परीक्षा में गणित विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर टीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन


जिसमें पंजीकृत 7672 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 342 तथा दूसरी पाली  में 198 सहित 540 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

इन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पूर्वान्ह दस बजे से साढ़े बारह बजे और दूसरी पाली में अपरान्ह ढाई बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई।

पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, क्षेत्राधिकारी श्वेता श्रीवास्तव और जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी सहित उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने बताया कि जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 4800 और प्राथमिक विद्यालय के लिए 2827 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।

जिसमेें नौ  परीक्षा केंद्रों में से राजकीय इंटर कालेज मेें 500, स्व. कांशीराम राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में 500, राजकीय बालिका इंटर कालेज विंध्याचल में 500, बीएलजे इंटर कालेज मुकेरी बाजार में 600, राजस्थान इंटर कालेज देवपुरवा में 600, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में 600, एएसजे इंटर कालेज पुलिस लाइन रोड में 600, आर्य कन्या इंटर कालेज में 500 और सुंदर मुंदर इंटर कालेज में 350 सहित लगभग 4800 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा में पंजीकृत थे।

उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक में 4800 परीक्षार्थियों में से 4458 तथा प्राथमिक में 2827 में से 2629 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दिया। वहीं 540 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।

मंगलवार को टीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा रही। टीईटी परीक्षा के कारण नगर और विंध्याचल में जाम की स्थिति रही।


जिसके कारण राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन परीक्षा शुरू होने से समाप्ति तक समस्त केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed