फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State Athletics Competition: Vinay missed the gold medal by just one second

प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : एक सेकेंड के फासले से स्वर्ण पदक से चूके विनय

Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
State Athletics Competition: Vinay missed the gold medal by just one second
रजत पदक विजेता विनय कुमार, स्रोत सोशल मीडिया 
अदलहाट। मिर्जापुर मंडल के एथलीट विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच चल रहे 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर-14, 17 एवं 19 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2025 में मात्र एक सेकेंड के फासले से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।
विज्ञापन

पहले रजत पदक जीत के साथ अंक तालिका सूची में मिर्जापुर मंडल ने अपनी जगह बनाई। टीम के जनरल मैनेजर व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि विनय कुमार ने जूनियर बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में 04:01 टाइमिंग के साथ पूरा कर रजत पदक जीता। पहले स्थान पर लखनऊ मंडल के खिलाड़ी 04:00 मिनट टाइमिंग के साथ पहले स्थान पर स्वर्ण पदक जीता। अहरौरा क्षेत्र के धुरिया गांव निवासी किसान सुभाष चंद्र के पुत्र व जय हिंद विद्या मंदिर के छात्र विनय कुमार ने स्कूली और शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान धुरिया की ऊंच-नीच और पथरीली पहाड़ियों के बीच दौड़ लगाई। पिता के साथ खेतों में काम करने के बाद वह गांव की पथरीली सड़कों पर दौड़ लगाकर उसकी कठिन प्रशिक्षण ही आज विनय के सफलता का आधार बना है। चार भाइयों में सबसे छोटा विनय अपनी मां बसंती देवी का दुलारा भी है। बेटे की इस कामयाबी पर जहां पूरा परिवार गदगद है। वहीं, पिता का सपना है कि बेटा प्रदेश के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर नाम रौशन करे। इस कामयाबी पर उदयभान (संयुक्त शिक्षा निदेशक) विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed