फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stat of installation of machine in oxygen plant, oxygen will be available after four days

ऑक्सीजन प्लांट में मशीन लगने का काम शुरू, चार दिन बाद प्लांट से मिलने लगेगा आक्सजीन

Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Stat of installation of machine in oxygen plant, oxygen will be available after four days
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में बन रहे आक्सीजन प्लांट में जनरेटर मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। अभी मशीन प्लांट के अंदर नहीं जा सकी है। मशीन अंदर जाने के बाद उसे इंस्टाल किया जाएगा। इंस्टाल होने में अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा। इंस्टाल होने के बाद स्थानीय कर्मचारी को ट्रेनिंग देकर प्लांट का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोविड संक्रमण फैलने पर मंडलीय अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना आई थी। भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के साथ उत्तर प्रदेश के 11 अस्पतालों में आक्सीजन निर्बाध उपलब्धता के लिए आक्सजीन प्लांट स्थापित करने का आदेश दिया था। इसमें अन्य जिलों के साथ मिर्जापुर का मंडलीय अस्पताल भी शामिल था। मंडलीय अस्पताल में 300 बेड की क्षमता का 300 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का आक्सीजन जनरेटर स्थापित करने के लिए 30 अक्तूबर 2020 को आदेश आया था। जिसके बाद कमरा बन गया लेकिन जनरेटर मशीन नहीं आई थी। 21 अप्रैल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद तीन दिन पूर्व ही आक्सीजन जनरेटर मशीन आई है। मशीन आने के बाद अब तक उसे प्लांट के अंदर नहीं पहुंचाया जा सका है। बुधवार को अस्पताल की एक दीवार को तोड़ा गया, जिससे मशीन अंदर आ सके। दिल्ली की कंपनी की ओर से आए इंजीनियर अमित यादव ने बताया कि तीन दिन हो गया। मशीन प्लांट के अंदर नहीं जा सकी है। मशीन अंदर आने के बाद दो से तीन दिन में उसे इंस्टाल कर दिया जाएगा। इससे एक मिनट में 300 लीटर आक्सीजन तैयार होगा। एसआईसी डा. कमल कुमार ने बताया कि चार दिन में आक्सजीन प्लांट चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed