लालगंज। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक- बालिकाओं ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के साथ कबड्डी, वॉलीबॉल और कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य मोहम्मद काशिफ ने किया। इस दौरान एथलेटिक्स में बालक वर्ग के लिए आयोजित सौ मीटर की दौड़ में धर्मेंद्र कुमार प्रथम, सुरेंद्र कुमार पाल द्वितीय तथा हसुरूद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। इसीक्रम में चार सौ मीटर की दौड़ में असरूद्दीन प्रथम, धर्मेंद्र कुमार द्वितीय और बलराम यादव तीसरे पायदान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में रंगलाल प्रथम ,बलराम यादव द्वितीय और दीपक यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से लंबी कूद में प्रदीप पांडेय प्रथम ,असरूद्दीन द्वितीय, विकास पांडेय तृतीय रहे। गोला प्रक्षेपण में सौरभ सिंह प्रथम ,ओंकार मिश्र द्वितीय तथा संदीप कुमार यादव तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में विजय शंकर प्रथम, संदीप कुमार यादव द्वितीय, ओमकार मिश्रा तृतीय रहे। इसी तरह से बालिका वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में जन्नत प्रथम ,गरिमा द्वितीय, अर्पिता तृतीय रही। जबकि चार सौ मीटर की दौड़ में गरिमा प्रथम, खुशी द्वितीय, लक्ष्मीना तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में जन्नत प्रथम ,आंचल द्वितीय ,साधना बिंद तृतीय रही। गोला प्रक्षेपण में खुशी प्रथम, नेहा पटेल द्वितीय और साधना तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसीक्रम में आयोजित कबड्डी बालिका वर्ग में राजापुर की टीम प्रथम और कटाई की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अध्यक्षता कर रहे, जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक उपाध्याय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। जबकि संचालन राजेंद्र सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त खेल शिक्षक बच्चू प्रसाद पाल ,लालमणि पांडेय, सुभाष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।