फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sports are helpful in the all round development of man.

मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक है खेल

Tue, 30 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sports are helpful in the all round development of man.
मिर्जापुर। बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक परिसर में सोमवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। प्रतियोगिता में जिले की चारों तहसील से एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबाल में बालक-बालिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री ने कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने खिलाड़ियों को शुुुभकामना देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि को बुके देकर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश दुबे ने भी माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण राज्यसभा सदस्य राम शकल ने किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव सत्य प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ,विमलेश कुमार, सूर्य प्रकाश ,वीरेंद्र कुमार ,नेहा तिवारी, सरिता बैस, शिप्रा सिंह सहित निर्णायक मंडल में सुभाष सिंह, संजय कुमार सिंह, पूजा सिंह, विजय कुमार पटेल आदि थे। संचालन अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में तहसील सदर अव्वल
मिर्जापुर। कबड्डी में बालक और बालिका वर्ग में तहसील सदर प्रथम रहा। बालक वर्ग में लालगंज व बालिका वर्ग में चुनार द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार वॉलीबाल में बालक व बालिका वर्ग में तहसील चुनार अव्वल रहा। द्वितीय स्थान पर तहसील सदर व मड़िहान रहे। इसी प्रकार अन्य स्पर्धाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश कुमार, अभिषेक कन्नौजिया, दीपचंद पाल। दो सौ मीटर में लवकुश कुमार, अनिश यादव, सुनील। चार सौ मीटर में अनिश यादव, सुनील यादव, विकास यादव। आठ सौ मीटर में आलोक यादव, मनमोहन यादव, सुनील यादव। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नीतू, अंतिमा राव, ज्योति यादव। दो सौ मीटर में नीतू, ज्योति यादव, आकांक्षा सिंह। चार सौ मीटर में ज्योति यादव, अंतिमा राव, रागिनी। आठ सौ मीटर में खुशबू सरोज, शालिनी, आकांक्षा सिंह। तीन हजार मीटर की दौड़ में खुशबू सरोज, शालिनी व आकांक्षा सिंह विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed