फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   speed havoc in mirzapur Youth dies in road accident two days after marriage One died after being hit by a dumper

मिर्जापुर में रफ्तार का कहरः शादी के दो दिन बाद सड़क हादसे में युवक मौत, डंपर की चपेट में आने से गई एक की जान

Sat, 12 Jun 2021 12:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 12:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। दोनों बाइक पर सवार थे। हादसे का शिकार हुए दो लोगों में से एक की शादी दो दिन पूर्व ही हुई थी। उसकी मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
speed havoc in mirzapur Youth dies in road accident two days after marriage One died after being hit by a dumper
मिर्जापुर: हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रफ्तार का कहर नजर आया। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। इसमें एक युवक की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। पहली घटना अहरौरा थाना क्षेत्र की है जहां डंपर की चपेट में आने से  बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी लालगंज मार्ग की है। जहां बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की दो दिन पूर्व ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर शनिवार की सुबह भगवती देवी मंदिर के पास अज्ञात डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सवार 22 वर्षीय शेरू साहनी पुत्र लखन निवासी सिवार थाना चुनार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय अजय साहनी पुत्र प्रेम निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा मौके पर पहुंचे और  घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से नाराज परिजनों ने जाम लगाया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया और जाम खत्म हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी-लालगंज राजपथ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की रात पटेहरा गांव के सामने सांसद चौराहे पर पटेहरा कला गांव निवासी 22  वर्षीय रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी पटेहरा पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उज़की मौत हो गई। दो दिन पूर्व ही रामबाबू की शादी हुई थी उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed