फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special trains will run from Mirzapur to Shakurbasti, providing convenience to passengers.

Mirzapur News: मिर्जापुर से शकूरबस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगी सहूलियत

Sat, 17 Oct 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run from Mirzapur to Shakurbasti, providing convenience to passengers.
नारायणपुर बाजार और प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनों का विस्तार, यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। प्रयागराज और मिर्जापुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब शकूरबस्ती तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन संख्या 02417/02418 और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेन संख्या 04163/04164 का विस्तार शकूरबस्ती स्टेशन तक कर दिया है। इससे मिर्जापुर, चुनार और नारायणपुर बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि नारायणपुर बाजार से चलने वाली ट्रेन चुनार और मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज, कानपुर, इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के रास्ते शकूरबस्ती पहुंचेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली में आगे की यात्रा के लिए दादरी पर उतरकर दूसरे साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यह सुविधा धार्मिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली जाने वालों के लिए उपयोगी होगी।
विज्ञापन

इनसेट
नारायणपुर बाजार से शाम छह बजे चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल 17 अक्तूबर से 16 दिसंबर तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह नारायणपुर बाजार से शाम छह बजे रवाना होकर चुनार स्टेशन पर शाम 6:15 बजे और मिर्जापुर स्टेशन पर शाम 7:03 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज में रात 8:40 बजे पहुंचकर रात नौ बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार स्पेशल 16 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह शकूरबस्ती से रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से सुबह 9:35 बजे चलकर 10:48 बजे मिर्जापुर, 11:15 बजे चुनार और दोपहर 12:25 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से भी सप्ताह में चार दिन सेवा
गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल 15 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। यह प्रयागराज से रात नौ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल 17 अक्तूबर से 17 दिसंबर तक बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। यह शकूरबस्ती से रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेनों में 21 कोच होंगे। इनमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से समय-सारिणी और टिकट बुकिंग संबंधी जानकारी के लिए रेलवन ऐप का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed