फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Speaking at the Meeting, Former MLC Says: An Atmosphere for BSP's Return in 2027 Has Emerged

बैठक में बोले पूर्व एमएलसी : 2027 में बसपा की वापसी का माहौल बना

Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Speaking at the Meeting, Former MLC Says: An Atmosphere for BSP's Return in 2027 Has Emerged
बसपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते पूर्व एमएलसी।-सोशल मीडिया। - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
मिर्जापुर। बसपा के तत्वावधान में सोमवार को पांडेपुर स्थित दीपू तिवारी के आवास पर मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि प्रदेश की जनता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व को याद कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की वापसी का माहौल दिख रहा है।
विज्ञापन

मायावती सरकार के कार्यकाल में विकास, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थीद्ध। इसका असर प्रदेश की व्यवस्था में साफ दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि जब-जब मायावती मुख्यमंत्री बनीं, तब-तब प्रदेश में सुशासन, विकास कार्य और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य हुए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को विशेष महत्व दिया गया। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम किया।
विज्ञापन

बसपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य कर समाज के हर वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी देने का प्रयास किया। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी, गुड्डू राम और लल्लू प्रसाद गौतम आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगूराम भारती ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, महेंद्र भारती, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, ओपी मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed