फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers remembered Ahilyabai Holkar on her birth anniversary

Mirzapur News: जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

Thu, 01 Jun 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
SP workers remembered Ahilyabai Holkar on her birth anniversary
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट स्थित कार्यालय में बुधवार को वीरांगना महारानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने अहिल्या बाई द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महारानी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया। कहा कि समाजवादी लोग हमेशा विषम परिस्थितियों में संघर्ष करते रहे हैं। ऐसे महापुरुषों की जीवनी से सीख लेकर समाजवादी लोग संघर्ष करते हैं। विकास, न्याय, कुशल शासन और समाज सुधार के कार्यों के चलते ही अहिल्या बाई होल्कर को लोग अब भी याद करते हैं। इस दौरान सलीम बादशाह, परवीन बानो, सिद्धांत यादव, श्याम मोहन यादव, रंजीत यादव, चन्दन यादव, राहुल यादव, अरशद, अहमद नवाज, रामजी यादव, अंकित यादव, श्याम अचल यादव, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed