फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers demonstrated at tehsil headquarters

सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated at tehsil headquarters
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि किसानों से धान खरीद नहीं की जा रही है। उन्हें टोकन के नाम पर भ्रमित और परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। केंद्र पर तैनात कर्मचारी द्वारा किसानों से प्रति क्विंटल तीन से पांच किलो धान अलग से लिया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल ने सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही यूरिया की कालाबाजारी में शामिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने जमुई स्थित कोल्ड स्टोरेज को चालू करने की मांग की। ताकि क्षेत्र के किसानों को आलू आदि के भंडारण के लिए परेशान न होना पडे़। तहसील प्रशासन को चेतावनी चार सूत्री मांगें दो दिन में पूरी नहीं होने पर छह जनवरी को जमालपुर स्थित रानीबाग में प्रदर्शन व वाराणसी - शक्ति नगर मार्ग जाम किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने किया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष कुतुबुद्दीन अंसारी, वंदना पटेल, शीतला प्रसाद यादव, नसीम खान, शिवपूजन यादव, राजेंद्र यादव, अरविंद यादव, दीनानाथ सिंह, रमेश सिंह, संजय सोनकर, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed