फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP took stock of court security

एसपी ने न्यायालय सुरक्षा का लिया जायजा

Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP took stock of court security
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को न्यायालय व परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने गेट नंनंबर एक, दो, तीन व चार का भ्रमण कर गेटों पर लगे डीएफएमडी की सक्रियता एवं एचएचएमडी से की जाने वाली चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आमजन से संवाद स्थापित कर न्यायालय परिसर में आने वाली कठिनाईयों एवं परेशानियों की जानकारी की। गेट नंबर तीन पर लगे स्कैनर मशीन पर ड्यूटी के दौरान एक रजिस्टर रखने एवं आने-जाने वाले लोगों की प्रविष्टि करने के निर्देश दिया। स्कैनिंग के दौरान यदि कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होती है तो जब्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। न्यायालय परिसर में बनाए गए कैदियों के लिए हवालात का चौमुख भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान हवालात पर जनरल डायरी चलाए जाने व हथकड़ी रखने का निर्देश दिया। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को कैदियों की पेशी के दौरान सावधानियां व सतर्कता बरतने सहित विभिन्न प्रकार के अभ्यास कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया हवालात पर संज्ञेय अपराध से सम्बन्धित अभियुक्तों की पेशी के लिए विशेष रूप से सावधानियां बरतने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। न्यायालय व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की गई। इस दौरान मुख्य आरक्षी साहबलाल कुशवाहा व महिला आरक्षी चांदनी को बेहतर टर्न आउट पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा 500-500 का नगर पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed