फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's occupation of 12 seats of District Panchayat

प्रत्याशियों की खुदकी पहचान आई काम, 12 पर जीते निर्दल

Wed, 05 May 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP's occupation of 12 seats of District Panchayat
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बार फिर निर्दल प्रत्याशियों की खुद की पहचान काम आई। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। वहीं समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। सपा (सहयोगी दल) समर्थित प्रत्याशियों ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि केंद्र व राज्य में शासन कर रही भाजपा को केवल पांच सीटों से ही संतोष करना पड़ा। अपना दल (एस) ने भी शानदार प्रदर्शन किया और चार सीटों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की। वहीं नामांकन के बाद भी प्रत्याशियों की लिस्ट के लिए जद्दोजहद करने वाली बहुजन समाज पार्टी के समर्थितों ने छह सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस के तीन, भारतीय किसान यूनियन और महान दल के उम्मीदवार एक-एक सीट पर जीते।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्यों की कुल 44 सीटें हैं। इसको लेकर प्रत्याशी महीनों से तैयारी में जुटे थे। कोरोना संक्रमण के बावजूद प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार कर रहे थे। वहीं राजनीतिक पार्टियों के बैनर के लिए भी लोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। कहीं तो धन बल का भी इस्तेमाल करना पड़ा। तीन दिनों में आए चुनाव परिणाम में प्रत्याशियों की खुद की लगन मेहनत का भरपूर असर दिखा। 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों पर भी क्षेत्र की जनता ने भरोसा जताया। सपा के 12 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने भी एक बार फिर अपनी पार्टी का दमखम दिखाया। अद एस के प्रत्याशियों ने चार सीटों पर कब्जा जमाया। बहुजन समाज पार्टी के बैनर पर लड़ने वाले प्रत्याशियों ने छह सीट पर जीत का झंडा गाड़ा। जिला पंचायत के परिणाम ने भाजपा को झटका दिया है। केवल पांच सीटों से पार्टी को संतोष करना पड़ा है। सपा और निर्दलियों की आंधी में कांग्रेस ने तीन, भारतीय किसान यूनियन और महान दल ने भी एक एक सीट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सपा- 12
बसपा- 6
अपना दल (एस) 4
भाजपा 5
कांग्रेस 3
भारतीय किसान यूनियन 1
महान दल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed