फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP ran with soldiers in half marathon

हाफ मैराथन में एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़

Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP ran with soldiers in half marathon
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की तरफ से पांच किमी हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से किया गया। इसका समापन तहसील चौराहा, शुक्लहा तिराहा, भरूहना चौराहा, बरौधा कचार, पीली कोठी, रोडवेज तिराहा होते हुए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ।
विज्ञापन

हाफ मैराथन में पुलिस व पीएससी के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी हाथ में तिरंगा झंडा लेकर प्रतिभाग किया। एसपी ने प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम आरक्षी किशन कुमार गुप्ता (पीएससी), द्वितीय आरक्षी मिथिलेश यादव (पीएससी), तृतीय आरक्षी सूरज कुमार जायसवाल (पीएससी), चतुर्थ आरक्षी विवेक कुमार (पीएससी) व पंचम आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद (पीएससी) को पुरस्कृत किया। साथ ही 58 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिये क्षेत्राधिकारी चुनार रामानन्द राय, एसआई (एपी) रामजनम यादव व एर्सआइ (एपी) इबरार खां को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह, क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक रामदुलार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात विपिन सिंह, प्रभारी निरीक्षक चुनार त्रिवेणी लाल सेन व महिला थानाध्यक्ष रीता यादव तथा पुलिस लाइन में नियुक्त अनुचर राजेश्वर गिरी को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कमांडेंट पीएससी 39वीं वाहिनी विकास कुमार वैद्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश सिंह अत्रि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed