{"_id":"69cc20e934da3516f90ab487","slug":"sp-leaders-staged-a-march-and-demonstration-against-police-harassment-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151151-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सपा नेताओं ने निकाला मार्च, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सपा नेताओं ने निकाला मार्च, प्रदर्शन
विज्ञापन
छात्र नेता के पीटाई के संदर्भ में ज्ञापन देने जाते सपा के कार्यकर्ता, संवाद
- फोटो : Samvad
मिर्जापुर। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव की पुलिस की ओर से की गई कथित तौर पर पिटाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पैदल मार्च कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
एसपी को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला को सौंपा। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कटरा कोतवाली पर जाने के लिए निकले सपा नेताओं को जिला पंचायत कार्यालय के पास पुलिस ने रोक दिया।
सपा नेताओं ने कहा कि जीडी बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव को 29 मार्च की शाम को छह बजे बेलतर थाना कोतवाली ले जाया गया। बाइक हटाने के लिए कटरा कोतवाल से बातचीत के दौरान बहस हुआ। जिस मामले से नाराज होकर कटरा कोतवाल ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव को थाने ले जाकर गाली देते हुए गंभीर रूप से मारपीट किया।
विज्ञापन
चालान कर दिया। इससे उसके हाथ में काफी गंभीर चोट आई है। सपा नेताओं ने कहा कि अंकित का फिर से मेडिकल कराकर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए। नहीं तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान मुन्नी यादव, श्याम अचल यादव, गोविंदा सोनकर, सियाराम जैसल, लल्लू शुक्ला, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव आदि रहे। संवाद