फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP gave protection to goons, BJP is wiping them out: Brajesh Pathak

सपा ने गुंडों को संरक्षण दिया, भाजपा कर रही सफाया : ब्रजेश पाठक

Mon, 18 Nov 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
SP gave protection to goons, BJP is wiping them out: Brajesh Pathak
कछवां। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आई है, गुंडे व माफिया को संरक्षण देने का काम किया गया। भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है और गुंडे व माफिया का सफाया करने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रदेश की सभी नौ सीटों पर भारी बहुमत से जीत होगी और सपा व इंडी गठबंधन का सफाया होगा।
विज्ञापन

वे रविवार को मझवां विधानसभा उपचुनाव में अड़गड़ानंद महाविद्यालय में आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तीन स्थानों पर जन चौपाल को संबोधित किया। पहले सिटी ब्लॉक के गंगाउत, उसके बाद कछवां और अंत में मझवां के ही बंधवा में जन चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी में उपचुनाव वाली सभी नौ सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी जीतेंगे। इस बार विपक्षियों का खटाखट वाला नारा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो, गुंडे व माफिया का सफाया हो, यह हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सपा का परिवार कुनबे तक सिमटा है। उनके पास कोई नेता नहीं है। गुंडे, बदमाशों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है। सरकार हमेशा छात्रों के साथ है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है। इस दौरान मनोज पांडेय, अनिल कुंवर सिंह, पवन केशरी, आशीष मिश्रा, मकसूदन, अशोक सिंह, राजन केशरी, रतन सिंह, संकेत सिंह, गुड्डू सिंह दादा आदि मौजूद रहे। उधर, बंधवा में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मझवां समेत प्रदेश की जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उन सभी पर भाजपा गठबंधन जीतने जा रहा है। सपा व इंडी गठबंधन पूरी तरह से साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के दौरान नकारात्मक प्रचार किया गया था। खटाखट व फटाफट बोलकर महिलाओं को गुमराह किया गया था। आठ हजार रुपयों के लिए उनके कार्यालयों पर हंगामा किया गया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा सरकार की गरीवों के कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंच गई हैं। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र राय, कछवां नगर पंचायत की चेयरमैन मिताली जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय के अलावा राजन केसरी, मनोज पांडे, सतीश राय, कुंवर अनिल सिंह, संतोष सिंह, अजय सेठ, लक्ष्मी सेठ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed