फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP farmers missed the Messiah

सपा ने किसानों के मसीहा को किया याद

Wed, 24 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
SP farmers missed the Messiah
लोहिया ट्रस्ट में नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।
विज्ञापन


इस दौरान कहा गया कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हित एवं विकास के लिए संघर्ष किया है। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए परंपरागत मूल्यों व मान्यताओं को
विज्ञापन
विज्ञापन


 हथियार बनाने की बजाय उस पर ही हमला करके एक शासकीय आदेश पारित किया था। इसमें उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं किसी जाति विशेष के नाम से चल रही हैं उनका शासकीय अनुदान बंद कर दिया जाएगा।


जिसके परिणामस्वरूप कालेजों के नाम के आगे से जातिसूचक शब्द हटा दिए गए। इस दौरान नान्हक सिंह, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, राजकमल कसेरा, रत्नेश श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, राजकुमार यादव, प्रतीक अग्रवाल, विजय शंकर प्रजापति, शशि गुप्ता, गिरधारी यादव, अकील अख्तर, आवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed