फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP collector threatened to kill

सपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Tue, 22 Sep 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 22 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
SP collector threatened to kill
 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है।18 सितंबर को किसी ने उनके मोबाइल पर फोन कर धमकी देते हुए कहा कि 21 सितंबर की शाम तक तुम इस दुनिया में नहीं रहोगे।
विज्ञापन


 घटना के वक्त जिलाध्यक्ष लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास मेें थे। उनकी शिकायत पर जिले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किंतु 48 घंटे बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आशीष यादव18 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोठी पर थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसी ने उनके मोबाइल पर फोन किया और कहा कि वह क्या चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति से पूछा कि वह कौन बोल रहा है, कहां से बोल रहा है और क्या चाहता है। इस पर उसने कहा कि तुम 21 सितंबर की शाम तक इस दुनिया में नहीं रहोगे।

 यह सुनते ही आशीष यादव सन्न रह गए। उन्होंने वहीं से मिर्जापुर के एसपी दिनेश चंद्र को फोन कर मामले से अवगत कराया और उन्हें फोन करने वाले का नंबर बताया।


 रविवार को लखनऊ से लौटने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना की तहरीर दी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति का सुराग लगा रही। उसका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed