{"_id":"cb11cdad930fbda9c451cea12432d0e8","slug":"sp-apprecites-people-to-save-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बचाने वालों को एसपी ने सराहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बचाने वालों को एसपी ने सराहा
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के कुहकी गांव के प्राथमिक पाठशाला में करेंट उतरने के दौरान सूझबूझ का परिचय देेते हुए बच्चों की जान बचाने वाली सहायक अध्यापिका सभ्या सिंह और ग्रामीण भाईलाल कोल को बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी ने दोनों को उपहार और 25-25 सौ रुपये नगद दे कर पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि विद्यालय में करेंट उतरने के दौरान अध्यापिका सभ्या सिंह ने बच्चों को बाहर जाने से रोकते हुए उन्हें टाट पर खड़े रहने को कहा और दीवार से न चिपकने या नंगे पैर न चलने का निर्देश दिया था। उन्होंने बच्चों को खुद की निगरानी में रखा था। वहीं ग्रामीण भाईलाल कोल ने सूखे डंडे से प्रहार कर बिजली आपूर्ति कर रहे तार को तोड़ दिया था। एसपी अरविंद सेन ने कहा कि इन दोनों सजग नागरिकों ने कहा कि ऐसे लोग समाज को अपने कार्यों से संदेश देते हैं। अध्यापिका सभ्या सिंह ने कहा कि बच्चों के झुलसने से मुझे सदमा लगा है। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे सुरक्षित रहें।
ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। वहीं ग्रामीण भाईलाल कोल का कहना है कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें से ही कोई वैज्ञानिक और कोई डाक्टर बनेगा। उन्हें बचाना मेरा फर्ज था जो मैने निभाया। प्रशासन से सम्मान मिला तो अच्छा लगा।
विज्ञापन
ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सके। वहीं ग्रामीण भाईलाल कोल का कहना है कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें से ही कोई वैज्ञानिक और कोई डाक्टर बनेगा। उन्हें बचाना मेरा फर्ज था जो मैने निभाया। प्रशासन से सम्मान मिला तो अच्छा लगा।
विज्ञापन