{"_id":"60c113688ebc3e875806632b","slug":"source-text-mirzapur-news-vns593967158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेख न मिलने पर नाराज हुई महिला आयोग की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेख न मिलने पर नाराज हुई महिला आयोग की सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्वों का निरीक्षण कर जिले में महिलाओं की चिकित्सा व्यवस्था जांची। विंध्याचल एवं मड़िहान सीएचसी में गंदगी मिलने व रिकार्ड न मिलने से नाराज आयोग की सदस्य ने शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
देर शाम उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चिकित्सकों के साथ बैठक कर महिलाओं के चिकित्सा की स्थिति व योजनाओं की जानकारी ली। जिला महिला अस्पताल में सदस्य ने लेबर रूम, वार्ड एवं बच्चों के वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। प्रसूताओं के पति अथवा अभिभावकों से बात कर पूछा कि अस्पताल से दवा मिलती है कि नहीं। पैसा तो नहीं लिया जाता। इसके बाद उन्होंने टीकाकरण केंद्र जाकर टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। विंध्याचल में सदस्य को अभिलेख न मिलने पर नाराजगी जतायी। मड़िहान सीएचसी का निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी एक भी रिकार्ड नहीं दिखाया जा सका। नाराज टीम ने शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। राज्य महिला आयोग सदस्य अनिता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चार बजे टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुँची। इमरजेंसी डियूटी में तैनात डाक्टर कैलाश नाथ बिंद ने अधीक्षक को टीम आने की जानकारी दी। अस्पताल परिसर में आवास से आने पर अधीक्षक डाक्टर कौशल कुमार मौर्य से टीम ने जब गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड मांगा तो उन्होंने असमर्थता जताया। अनिता सिंह ने बताया कि जिले के गुरुसंडी, विंध्याचल के बाद मड़िहान आस्पताल देखना था। स्टाफ नर्स दीपा पाल ने बताया कि दो दिनों से प्रसव कराने क्षेत्र से कोई महिला नहीं आयी। लेबररूम, शौचालय आदि स्थानों पर गंदगी देख टीम ने नाराजगी जर्ताई। अधीक्षक डाक्टर कौशल कुमार मौर्य ने बताया कि जो रिकार्ड यहां था। वह टीम को उपलब्ध करा दिया, शेष पटेहरा पीएचसी से मेंटेन होता है। वर्ष 2020 में 806 महिलाओं का प्रसव कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीशचंद्र द्विवेदी, महिला इंसपेक्टर सीमा सिंह के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद रही।