फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sought clarification from NEDA's Project Manager

Mirzapur News: नेडा के परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sought clarification from NEDA's Project Manager
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। बिना अनुमति जिले से गायब रहने पर नेडा के परियोजना प्रबंधक से मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांग लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को समय से निस्तारित करें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि बिना पूर्व अनुमति के कोई भी अधिकारी जनपद अथवा मण्डल मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि अधिकारी अपने क्षेत्र व सर्किल में ही निवास करें तथा किसी भी उद्यमी का फोन आने पर तत्काल रिसीव करें। मंडलायुक्त ने उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। कहा कि शासनादेश में निहित शर्तों के आधार पर ही किसी को भूमि के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराएं। पिछली बैठक के अनुपालन की आख्या के संबंध में उन्होंने कहा कि अनुपालन आख्या व कार्यवृत्ति उद्योग बंधु के सभी सदस्यों को समय से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


बैठक में भदोही नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि नगर पालिका के अन्तर्गत बहने वाले तीन नालों के माध्यम से मोरवा एवं वरुणा नदी में हो रहे प्रदूषण की रोकथाम की योजना है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नालों का गंदा पानी नदियों में जाने से रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्ययोजना शीघ्र ही स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार भदोही नगर के उत्तर तरफ जौनपुर की सीमा पर स्थित धौरहरा गांव के निकट वरुणा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में बताया गया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बैठक में भदोही के मध्य गजिया स्थित ओवरब्रिज के संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूर्ण कराकर यातायात शुरू करा दिया गया है। सर्विस रोड के सभी कार्य पूर्ण करा लिए गये हैं।

बैठक में चुनार के तीन किलोमीटर आगे स्थित लगभग 10 इकाइयों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के संबंध में लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चन्द्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग के अलावा कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed