फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonu sood helps mirzapur man his mother admit in hospital after one tweet

मिर्जापुर के युवक की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, एक ट्वीट पर मां को अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 17 May 2021 12:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 12:09 AM IST
सार

कोरोना संकट काल के इस दौर में बालीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उनसे मिर्जापुर के एक युवक ने मां की बिगड़ती हालत को देख  ट्विटर पर मदद मांगी। 

विज्ञापन
Sonu sood helps mirzapur man his mother admit in hospital after one tweet
बालीवुड एक्टर सोनू सूद - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी अभिनेता सोनू सूद के मदद करने का सिलसिला अभी भी जारी है। रविवार को उन्होंने मिर्जापुर के एक युवक की मदद की और उसकी मां को रेफर के बाद एंबुलेंस के साथ ही प्रयागराज के एक अस्पताल में वेंटिलेटर दिलाया।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा भटेवरा निवासी आलोक पांडे की 40 वर्षीय मां कुसुम देवी पत्नी इंद्र देव पांडे तीन दिन पूर्व मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनका आक्सीजन लेवल 80 हो गया था। रविवार की सुबह डॉक्टर ने उनको वेंटिलेटर की सुविधा न होने के कारण रेफर किया।
विज्ञापन


आलोक पांडे 108 एंबुलेंस पर फोन लगाते रहे एंबुलेंस आने में देर होने पर आलोक ने सोनू सूद को ट्वीट कर वेंटिलेटर और आक्सीजन एंबुलेंस की जरूरत बताई ।  ट्वीट के बाद सोनू सूद की टीम के लोगों ने आलोक की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://twitter.com/SonuSood/status/1393664929241042945

सीएमओ से बात कर 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने के साथ ही प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया। इसके बाद सोनू सूद ने आलोक पांडे के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हो गई है। जल्द स्वस्थ होने पर उनको घर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed