फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sonelal jayantee

अद के संस्थापक पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonelal jayantee
मिर्जापुर। राजगढ़ के कूबा खुर्द में शुक्रवार को अपना दल के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती सोनल समिति के तत्वावधान में जन स्वाभिमान दिवस के रूप में आयोजित की गई। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेघनाथ पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल उपस्थित रहे। जयंती समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता रामवृक्ष बिंद ने की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जन सहयोग के लिए अपना रक्तदान किया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह उर्फ पगड़ी, ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जवाहर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच कुलदीप सिंह पटेल, व्यापार मंच प्रदेश सचिव रविशंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव सुजीत पटेल, सत्य बहादुर सिंह पटेल किसान मंच, राधेश्याम पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान आदि थे। हलिया, क्षेत्र के हलिया बाजार स्थित सांसद प्रतिनिधि विकास सोनकर के आवास पर शुक्रवार को अपना दल पार्टी के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल की 72 वीं जयंती मनाई गई। जोन अध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद सिंह, चरन पटेल,फिरंगी लाल,दशरथ सोनी,दीपक,प्रमोद पटेल,नारेंद्र सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed