फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Son-mother brutally beaten after gram fell from cart

Mirzapur News: ठेले से चना गिर जाने पर पुत्र-मां को बेरहमी से पीटा

Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Son-mother brutally beaten after gram fell from cart
कछवां। थाना क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास रविवार को ठेले से चना गिर जाने पर बालक की पिटाई कर दी गई। सिगरेट से हाथ जलाने का प्रयास किया गया। विरोध जताने पर बालक की मां की भी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सरावां गांव निवासी अजय बिंद का 10 वर्षीय पुत्र टोनी रविवार को शराब के ठेके के पास साइकिल से पहुंचा। वहां ठेले पर चना, मटर, नमकीन, अंडा बेचा जा रहा था। टोनी से धक्का लगने से चना गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार फिरोज उर्फ बगईचा ने बालक की पिटाई कर दी। उसका हाथ सिगरेट से जलाने का प्रयास किया। बालक रोते बिलखते घर पहुंचा और मां को जानकारी दी। मां संगीता घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को मारने का कारण पूछा और विरोध जताया। इस दौरान दौरान फिरोज के परिजन जुट गए। आरोप है कि मोनू, फिरोज, चांदनी व राबिया ने संगीता की लात-घूसों और लाठी-डंडे से से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने लगा। सूचना पर पुलिस फिरोज, सोनी, राबिया, चांदनी को पकड़कर थाने ले गई। घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सरावां गांव निवासी महिला को कुछ महिलाएं और पुरुष सड़क के किनारे मारपीट रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलने के तत्काल बाद वीडियो में दिख रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed