फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Son dies after being scorched by stove fire, mother and two children hospitalized

Mirzapur News: चूल्हे की आग से झुलसे बेटे की मौत मां और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती

Sun, 25 Jan 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Son dies after being scorched by stove fire, mother and two children hospitalized
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोही के पूरब मोहल्ला में शुक्रवार शाम सात बजे खाना बनाते समय चूल्हे की आग से मां और उसे तीन बच्चे आग की जद में आ गए थे। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। गंभीर रूप से झुलसे मां व उसके तीन बच्चों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दो बच्चों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र निवासी शिव चरन ने बताया कि वह गांव में ही एक तेरहवीं कार्यक्रम के लिए खाना बनाने का कार्य करने गया था। पत्नी बरखा घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की आग पत्नी की साड़ी में लग गई। पास में बच्चे भी मौजूद थे। बच्चे भी आपके चपेट में आ गए। आग लगने से पत्नी बरखा (35) पुत्र सत्यम (10), शिवम (8), ऋद्धि (3 माह) गंभीर रूप से झुलस गई है। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी झुलसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर अष्टभुजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक ज्वाला फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। झुलसी मां और तीनों बच्चों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से सत्यम और शिवम को ट्रामा सेेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सत्यम की हालत गंभीर बनी है। सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि आग लगने के मामले की अग्नि शमन विभाग जांच करेगा। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed