{"_id":"682a2c849aaffbc2be0e3bc4","slug":"somewhere-drizzle-brought-relief-somewhere-humidity-troubled-people-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133921-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कहीं बूंदाबांदी से मिली राहत तो कहीं उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कहीं बूंदाबांदी से मिली राहत तो कहीं उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीते कुछ दिनों से जिले में भीषण गर्मी व गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। जिससे जन जीवन प्रभावित था। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का रुख बदल गया। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से पेड़ उखड़ गए।
कहीं-कहीं बूंदा-बांदी होने और ठंडी हवाओं के चहने से तापमान में गिरावट आई। बादलों के बावजूद हल्की धूप रही, लेकिन तापमान में कमी आने से कहीं राहत तो कहीं उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बादलाें और कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी से अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़कने के साथ मौसम में बदलाव आ गया। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं पर हल्की बारिश तो कहीं पर बूंदाबादी हुई।
विज्ञापन
कलवारी, क्षेत्र के रैकरी, रैकरा, पथरखुरा आदि गांवों में दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के मिजाज से काफी देर तक रिमझिम बारिश हुई। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। भावां, क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम में हुए परिवर्तन से पहले तो तेज हवाओं ने दस्तक दी। उसके बंद होते ही हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में छाए बादलों के बीच उमस और गर्मी बढ़ गई। पड़री, क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। जिसके फलस्वरुप कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हो सकती है।