फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Some told the story of harassment by the police, some by family members.

Mirzapur News: किसी ने पुलिस, किसी ने परिजनों के उत्पीड़न की दास्तां सुनाई

Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Some told the story of harassment by the police, some by family members.
मिर्जापुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डा. अर्चना मजूमदार ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

इस मौके पर एक महिला ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसे दरोगा ने पीटने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, अन्य महिलाओं ने घर में उत्पीड़न की शिकायत की।
महिला का आरोप था कि वह विंध्याचल स्टेशन के प्लेटफार्म पर सामान बेच रही थी। इसी बीच एक दरोगा ने उसको डंडे से पीटा और जाति सूचक शब्दों से संबोधित किया। उनके साथ जीआरपी के भी दरोगा थे। महिला ने मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस पर डाॅ. मजूमदार ने कार्रवाई का निर्देश दिया। एक महिला ने शिकायत की कि उसके रिश्तेदार ही उसको परेशान कर रहे हैं। नगर की निवासी एक महिला ने कहा कि उनके परिवार के कुल लोग उसे प्रताड़ित करते करते हैं। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उनकी रक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की सदस्य ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में पुलिस रिकार्ड में दर्ज 22 मामले आए, जो राष्ट्रीय महिला आयोग के पास गए थे। उनकी भी सुनवाई की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम शिवप्रताप शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed