{"_id":"66e61df4aea167310a0faf54","slug":"solution-day-not-a-single-case-is-settled-in-six-out-of-18-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-122150-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 18 में से छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 18 में से छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर 257 मामले आए। इनमें से मौके पर सिर्फ 35 मामलों का निपटारा हो पाया। सबसे ज्यादा जमीन संबंधी विवाद से जुड़े थाना समाधान दिवस में आए। कई मामले तो कई साल से लंबित हैं। जिले के 18 थानों में से छह थानों मेंं आई शिकायतों में से एक भी मामले निपटारा नहीं हो सका।
शहर कोतवाली में आए चार में दो, विंध्याचल में 25 में से चार, चील्ह में 13 में से दो, कछवां में नौ में से दो, पड़री में 21 में से छह, ड्रमंडगंज में पांच में से एक, संतनगर में पांच में से तीन, चुनार में पांच में से तीन, अदलहाट में 13 में से पांच, जमालपुर में छह में से एक, राजगढ़ में पांच में से एक, अहरौरा में 23 में से पांच मामलाें का निपटारा किया गया। देहात कोतवाली में आए 50, कटरा कोतवाली में 18, लालगंज में 16, हलिया में 18, जिगना में आठ, मड़िहान में आए चार मामलाें में मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो सका। देहात कोतवाली में सुबह से ही लोग आने शुरू हो गए। सबसे ज्यादा देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिए गए। ज्यादातर मामले जमीन संबंधी विवाद के थे। इसमें दोनों पक्षों से बात कर समझाने का प्रयास किया गया। जांच के लिए टीमें रवाना की गईं। चील्ह थाने में आयुक्त डाॅ. मुथु कुमार स्वामी बी और डीआईजी आरपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। पटेहरा गांव में जमीन पर अवैध कब्जा होने के मामले में डीआईजी ने थानाध्यक्ष को आरोपी पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतगंज चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह भी मौजूद रहे। पड़री थाने में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिगना में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कछवां में सीओ सदर अमर बहादुर में लोगों की शिकायतें सुनीं. हलिया में नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने लोगों की शिकायतें सुनीं। संतनगर थाने में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अदलहाट थाने में एडीएम नमामि गंगे धीरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ चुनार मंजरी राव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जमालपुर में थानाध्यक्ष रामनारायन सरोज ने लोगों की शिकायतें सुनीं। चुनार में कोतवााल रविंद्र भूषण मौर्या ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
.