फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Socialist pension charges of misappropriating

पेंशन योजना में धांधली का आरोप

Tue, 09 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 09 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Socialist pension charges of misappropriating
जिला विकलांग कल्याण परिषद के तत्वावधान में निःशक्तजनों ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। निःशक्तजनों ने समाजवादी पेंशन योजना में व्यापक धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सरोज मंसूरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम राजेश कुमार सिंह को पत्रक सौंप कर बताया कि समाजवादी पेंशन योजना में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। विभाग द्वारा अपात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सूची में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए आवेदकों से फार्म नगर पालिका में जमा कराया गया था। निःशक्तजनों ने समाज कल्याण विभाग के लिपिक पर अपात्रों का नाम अंकित कर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही कर्मचारियों पर धन उगाही का भी आरोप लगाया। उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित और जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी सूची को तहसील सदर में भेजने की मांग की। जलील अहमद अंसारी ने डीएम से मामले की जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्रक देने वालों में इदरीस अंसारी, रोशन अली अंसारी, कमल, कलाम, सायना, राजन, शमीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed