फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Social distance is the biggest weapon to break the corona link

कोरोना के कड़ी को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी सबसे बड़ा हथियार

Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Social distance is the biggest weapon to break the corona link
जमालपुर। कोविड- 19 को लेकर ब्लाक सभागार मे शनिवार को ग्राम पंचायत निगरानी समिति का एक दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव ने भाग लिया।
विज्ञापन

यूनीसेफ के जिला कोआर्डिनेटर गनेश पांडेय ने निगरानी समिति के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों को सही प्रकार से पालन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि निगरानी समिति के सदस्य ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, कोटेदार, चौकीदार की जिम्मेदारी है कि गांव में बाहर से आने वाले मजदूरों को उनके घर पर 21 दिनों तक क्वारंटाइन करांए और इस दौरान दूरी बनाकर रहे। उन्होंने कहा कोरोना के कड़ी को तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी सबसे बड़ा हथियार है। जिन प्रवासियों को खाद्य की कमी है उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण तुरंत किए जांए। एडीओ पंचायत हेमचंद्र यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा सार्वजनिक स्थानों पर समय- समय पर दवा का छिड़काव कराते रहे। बाहर से आए जिन प्रवासी मजदूरों के पास कमरा नहीं है उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर क्वारंटाइन करांए। इस दौरान डा.अंकुर, सीडीपीओ रविंद्र नाथ सिंह, एडीओ कृषि रामबली सिंह, एचईओ अनुज शर्मा, सच्चिदानंद, मो.असलम, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, संजय सिंह, दिनेश यादव, मोती चंद्र सिंह, सचिव सभाजीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed