फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Social and Economic Prosperity through Education: Prof. Nirmala S. Maurya

Mirzapur News: शिक्षा से सामाजिक व आर्थिक समृद्धिः प्रो. निर्मला एस मौर्य

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Social and Economic Prosperity through Education: Prof. Nirmala S. Maurya
मिर्जापुर। शिक्षा के द्वारा ही अपनी सामाजिक स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति का साथ देती है। यह कहना है वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य का। वे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला इकाई की तरफ से रविवार को अनगढ़ स्थित एक लाज में आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह बात बालिकाओं के लिए विशेष रूप से चरितार्थ होती है। शिक्षित महिला घर, परिवार व समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। इस अवसर पर उन्होंने रितिका कुशवाहा, आराध्या मौर्या, सुहानी कुशवाहा, सागृति मौर्या, पृथ्वी सिंह के अतिरिक्त तकनीकी शिक्षा, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टापरों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक पारसनाथ कुशवाहा, उत्तर मौर्य व रामदेव मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ महामानव गौतम बुद्ध की वंदना की। मुख्य वक्ता नीरज कुशवाहा ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। अनूप कुशवाहा, आनंद सिंह, अशोक कुशवाहा, सालिकराम, अभिषेक, विरेंद्र मौर्य, डाॅ. रंजीत कुशवाह, सर्वेश, आशीष मौर्य आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग जादूगर के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान बजरंगी कुशवाहा, भोलानाथ, रविंद्र मौर्य, विभा वैद्य, राकेश मौर्य, डाॅ. सतीश मौर्य, सुरेश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, हुकुम मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed