फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Snake bites two brothers, one dead

दो भाईयों को सर्प ने दंशा, एक की मौत

Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Snake bites two brothers, one dead
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के मुड़ेल अमहा गांव में गुरुवार की रात घर में जमीन पर सो रहे दो सगे किशोर भाइयों को सर्प ने डस लिया। उसके बाद दवा पिलाने के लिए ले जाते समय छोटे भाई की मौत हो गई। दवा पिलाने के बाद बड़ा भाई मौत के मुंह में जाने से बच गया। बेटे की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद ड्रमंडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज चौकी क्षेत्र के चंद्रगढ़ ग्राम पंचायत के ही मुड़ेल अमहा गांव निवासी दिनेश कुमार गुप्ता के तीन बच्चे रात में घर के अंदर जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। गुरुवार की रात करीब 11 बजे सर्प बच्चों के बिस्तर पर पहुंच गया। उसने 12 वर्षीय आकाश के कान में और उसके बड़े भाई 14 वर्षीय विकास के पैर में भी डस लिया। उसके बाद वह सांप वहीं सो रही उसकी छोटी बहन पांच वर्षीय नैना के शरीर को छुता हुआ निकल गया। तब तक सांप के काटने से दोनों भाइयों की नींद खुल गई और दोनों ने कुछ काटने की बात कही। उसी समय बच्चों ने देखा कि एक सांप तेजी से एक बिल में घुस रहा है। तब तक परिजन भी जाग गए और देखा कि आकाश अचेत हो रहा है। उसके बाद दिनेश कुमार गुप्ता अपने दोनों बेटों और एक बेटी को दवा पिलाने के लिए आनन फानन महोगढ़ी गांव ले गए। लेकिन वहां दवा पिलाने से पहले ही आकाश ने दम तोड़ दिया। दवा पिलाने के बाद विकास की जान बच गई। दिनेश गुप्ता रतेह चौराहा पर ठेला लगाकर उसपर लाई-चना बेचता हैं। ड्रमंडगंज चौकी के उप निरीक्षक वीके सरोज ने बताया कि परिजन आकाश के शव का पीएम नहीं कराना चाह रहे हैं। एसडीएम लालगंज को भी इस घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed