फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Smart meters will be installed in the homes of electricity workers too

Mirzapur News: विद्युत कर्मियों के भी घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Smart meters will be installed in the homes of electricity workers too
मिर्जापुर। जिले में अब विद्युत निगम के कर्मचारियों के भी घरों स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यह पूर्व में हुए समझौते और शासनादेश का उल्लंघन है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल यूनिट की गणना करना है।
विज्ञापन

जिले में विद्युत निगम के 500 कर्मचारी मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं। इसमें वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं। अब इनके घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिया दिए गए हैं। इस पर कर्मचारियों का कहना है कि यह पूर्व में हुए समझौते और शासनादेश का उल्लंघन है। विद्युत कर्मचारी न तो कोई चोरी कर रहे हैं और न नियम के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इस समय आंदोलन चल रहा है। इस तरह का कदम उठाकर कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह कोई वसूली का प्रयास नहीं है। स्मार्ट मीटर इसलिए लगाए जा रहे हैं, ताकि यह जानकारी हो सके कि बिजली की खपत कितनी हो रही है। उसी के अनुसार वितरण की नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


10 कर्मचारियों के घरों में लग चुके हैं स्मार्ट मीटर
मिर्जापुर। जिले के 10 कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि इसका शासनादेश जारी हो गया है और उसी के अनुसार काम हो रहा है। कर्मचारियों को घबराने की बात नहीं है। यह केवल यूनिट की गणना के लिए लगाए जा रहे हैं। वहीं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के राजेश कुमार गौतम ने कहा कि यह पूर्व में हुए समझौते का उल्लंघन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed