फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Small dam pump canal will be rejuvenated with eight crore rupees

Mirzapur News: आठ करोड़ से होगा लघु डाल पंप कैनाल का कायाकल्प

Fri, 27 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Small dam pump canal will be rejuvenated with eight crore rupees
मिर्जापुर। सिंचाई की समस्या को देखते हुए नदियों से जुड़े पंप कैनालों की दशा में सुधार के लिए आठ करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विभाग के प्रस्ताव पर शासनस्तर से अब तक दो करोड़ 75 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से विभाग की तरफ अर्जुनपुर, नरायनघाट व कनौरा पंप कैनाल पर कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर लघु डाल नहर प्रखंड के तहत मिर्जापुर में 27, भदोही में एक और सोनभद्र में दो पंप कैनाल समेत तीनों जिलों में कुल 30 पंप कैनाल हैं। विभाग की ओर से अर्जुनपुर पंप कैनाल के लिए 347 लाख रुपये की कार्ययोजना भेजी गई थी। इसके तहत एक करोड़ रुपये शासन स्तर से जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह से कनौराघाट के लिए भेजे गए तीन करोड़ 31 लाख रुपये प्रस्ताव के तहत एक करोड़ रुपये तथा नरायनघाट पंप कैनाल के लिए प्रस्तावित एक करोड़ 45 लाख रुपये के प्रस्ताव के तहत 75 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से नहरों की मरम्मत के साथ ही मोटर पंप व नवीन बाज (पानी में तैरने वाले पंप) आदि बदले जाएंगे। ये सभी कार्य विभाग को दो साल के अंदर पूरे कराने हैं। लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार सोनकर का कहना है कि जिले में स्थापित कई पंप कैनाल काफी पुराने व जर्जर हो गए हैं। इनकी मरम्मत की आवश्यकता है। यहां से भेजे गए प्रस्ताव की तुलना में उपलब्ध धनराशि से अर्जुनुपर, कनौघाट व नरायनघाट पंप कैनाल के कायाकल्प के लिए कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed