फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six year old girl sleeping near her mother missing

Mirzapur News: मां के पास सो रही छह साल की बच्ची लापता

Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Six year old girl sleeping near her mother missing
जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला ग्राम पंचायत के मुराजपुर गांव से रविवार को दोपहर में छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। रविवार को देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देर रात जिगना, लालगंज और विंध्याचल पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

मुराजपुर गांव निवासी राम मुनीब बिंद की छह वर्षीय पुत्री आकांक्षा रविवार को दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे अपनी मां के पास सोई थी। मां के अनुसार वे पानी पीने के लिए उठीं तो और बच्चे सोए थे, परंतु आकांक्षा नहीं थी। उन्होंने पुत्री की खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल हरकत में आई छानबीन में जुट गई। रात में जिगना, लालगंज, विंध्याचल पुलिस के साथ सीओ लालगंज और एएसपी ऑपरेशन ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने कुंआ, तालाब आदि में बच्ची की तलाश कराई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बालिका के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed