{"_id":"6643516f92ba420ca30e549c","slug":"six-year-old-girl-sleeping-near-her-mother-missing-in-mirzapur-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां के पास सो रही छह साल की बच्ची लापता, पुलिस ने कुएं व तालाब में की तलाश; नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां के पास सो रही छह साल की बच्ची लापता, पुलिस ने कुएं व तालाब में की तलाश; नहीं मिला कोई सुराग
Tue, 14 May 2024 05:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 14 May 2024 05:26 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव में मां के पास सो रही एक छह साल की बच्ची लापता हो गई। घरवालों ने तलाश की तो उसका पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने भी कुएं व तालाब में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला ग्राम पंचायत के मुराजपुर गांव से रविवार की दोपहर में छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। रविवार की देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देर रात जिगना, लालगंज और विंध्याचल पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
यह है मामला
मुराजपुर गांव निवासी राम मुनीब बिंद की पुत्री आकांक्षा रविवार को दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे मां के पास सोई थी। मां के अनुसार, वह पानी पीने के लिए उठीं तो बच्चे सोए थे, परंतु आकांक्षा नहीं थी। उन्होंने पुत्री की खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई। रात में जिगना, लालगंज, विंध्याचल पुलिस के साथ सीओ लालगंज और एएसपी ऑपरेशन ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने कुआं, तालाब आदि में बच्ची की तलाश कराई।
विज्ञापन
क्या बोली पुलिस
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि बालिका के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है।