{"_id":"68cf0cb2db3fc68bf6091467","slug":"six-sanitation-workers-found-missing-from-duty-one-days-salary-withheld-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-140515-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ड्यूटी से गायब मिले छह सफाईकर्मी, रोका एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ड्यूटी से गायब मिले छह सफाईकर्मी, रोका एक दिन का वेतन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मेला में साफ-सफाई के लिए शनिवार को ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले छह सफाईकर्मियों का डीपीआरओ ने एक दिन का वेतन रोकते हुए उनके स्पष्टीकरण मांगा है।
संतोष जनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ ने शनिवार को जोनल व सेक्टर अधिकारियों के निरीक्षण पर कंट्रोल रुम की आख्या पर कार्रवाई की है।
मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए सेक्टर 13 में रविंद्र कुमार पांडेय को काली खोह से चुन्ना महराज के घर तक, मंजय सिंह को डीएफसी पुलिया से इंद्रावती हास्पिटल तक, राजीव कुमार सिंह को कंट्रोल रुम से टोल प्लाजा व आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
इसी तरह वंदना देवी को अष्टभुजा गेट से पानी टंकी टावर मैदान, इंद्रेश कुमार को आधे सीढ़ी से नीचे पश्चिम नीचे सीढ़ी व रामबाग को सभासद के घाट व पार्किंग परिक्षेत्र में तैनात किया गया था।
डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वाइंट से गायब रहे। जोनल और सेक्टर अधिकारियों के निरीक्षण आख्या पर कंट्रोल रुम की सूचना पर यह कार्रवाई करते हुए उनके स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक उत्तर न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाएंगे।