Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six pairs of special trains will run via Mirzapur and Chunar.

Mirzapur News: मिर्जापुर और चुनार होकर चलेंगी छह जोड़ी विशेष ट्रेनें

Thu, 19 Nov 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of special trains will run via Mirzapur and Chunar.
मिर्जापुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें छह जोड़ी विशेष ट्रेनें मिर्जापुर और चुनार स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से दक्षिण भारत और गुजरात से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने ट्रेनों की तारीख और समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चर्लापल्ली से बक्सर के बीच गाड़ी संख्या 07563 का संचालन 18 नवंबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन चर्लापल्ली से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन रात 10:15 से 10:20 बजे के बीच प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए 20 नवंबर की सुबह 3:30 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07564 बक्सर से 20 नवंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्लापल्ली से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 07069 का संचालन 19 नवंबर को होगा। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:25 से 4:30 बजे के बीच प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07070 दानापुर से 21 नवंबर को सुबह तीन बजे रवाना होगी।
एसएमवीटी बंगलूरू से दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 06529 और 06530 का संचालन भी विशेष रूप से किया जा रहा है। ये ट्रेनें मिर्जापुर स्टेशन पर रात 10:48 से 10:50 बजे के बीच पहुंचेंगी। वहीं, पोदनूर से बरौनी जाने वाली गाड़ी संख्या 06139 चुनार स्टेशन पर 19 नवंबर की सुबह 3:05 से 3:07 बजे के बीच ठहरेगी।

इसके अलावा अहमदाबाद से गोरखपुर के बीच गाड़ी संख्या 09439 और 09440 का संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed