फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six members of inter-city vehicle thief gang arrested

अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six members of inter-city vehicle thief gang arrested
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष के बाहर अंतर प्रांतीय वाहन चोरों के गैंग को वाहनो के साथ गिरफ्तार क - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली और एसओजी की टीम ने मंगलवार को नटवा तिराहा के पास से चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की सात और बाइक बरामद कीं। वहीं गैंग के चार अन्य आरोपी भी पकड़े गए। साथ ही चोरी की बाइक से प्रयागराज के हंडिया में लूट की घटना का भी पर्दाफाश हुआ। मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल रमेश यादव, एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव की टीम मंगलवार शाम नटवा तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो लोग आए। पुलिस के रोकने पर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार जुनैद निवासी हथिया फाटक और सूरज सोनी निवासी हंडिया स्टेशन रोड प्रयागराज को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बाइक को उन्होंने गणेशगंज से चुराया था। इसी गाड़ी से उनके साथ विकास यादव और विजय यादव ने प्रयागराज हंडिया में व्यवसायी से डेढ़ लाख के लूट की थी। जुनैद ने बताया कि अर्पित यादव निवासी मवईयां चील्ह के साथ तीन माह पूर्व भैंसहिया टोला से गाड़ी चोरी की थी। अन्य साथियों ने प्रयागराज, भदोही आदि जनपद से बाइक चोरी की है। सूरज सोनी ग्राहकों को वाहन बेचता था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी बसही के भगवती पैलेस के पास से एक अर्द्धनिर्मित मकान से चोरी की सात और बाइक बरामद कीं। उनके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। इसमें आशिक, कन्हैया उर्फ शुभम , विशाल सिंह व राजा पटेल को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि चोरी की बाइकों में चार मिर्जापुर, दो प्रयागराज, एक भदोही और एक के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियों पर गैैंगेेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन

.....................................
गैंग लीडर जुनैद और सूरज पर कई मुकदमे
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का गैंग लीडर जुनैद है। उसके ऊपर प्रयागराज के हंडिया, धुमनगंज, गोपीगंज, जिले के कटरा कोवताली मेें छह और शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। इसके आलावा सूरज सोनी पर भी हंडिया, कटरा कोतवाली और शहर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
चोरी के अन्य मामलों की हो रही छानबीन
मिर्जापुर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि अन्य मामलों की जांच की जा रही है। इसमें कोतवाली शहर, पड़री और विंध्याचल में चोरी की बाइकों के बारे में भी पता किया जा रहा है। गैंग ने प्रयागराज के हंडिया में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसमेें हंडिया पुलिस ने भी तीन आरोपियों को पकड़ा है। जांच की जा रही है कि आरोपियों ने गाड़ियों का प्रयोग अन्य किस घटना में किया है।

...............................
गिरफ्तार करने वाली टीम
मिर्जापुर। एएसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी सुधीर कुमार के निर्देशन में कटरा कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कटरा कोतवाल रमेश यादव, एसओजी प्रभारी विनोद कुुमार यादव, एसआई शाहिद खां, एसआई वीर बहादुर चौधरी, कांस्टेबल धीरेंद्र श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed