फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six killed, five injured in road accidents

Mirzapur News: सड़क हादसों में छह की मौत, पांच घायल

Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Six killed, five injured in road accidents
मिर्जापुर। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में मंगलवार की सुबह बोलेरो अनियंत्रित होने पर तीन लोगों को टक्कर मारते हुए किराना की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में रेलकर्मी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इसी प्रकार राजगढ़ के लूसा गांव के पास दो बाइकों टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जमालपुर के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात डीजे वाहन जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के सगबना गांव के पास मंगलवार को सुबह पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई। विंध्याचल के भटेवरा गांव के पास सोमवार को दोपहर बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की रात में मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के कठारी पुलिया के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी प्रयाग (52) लूसा रेलवे स्टेशन पर ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे लूसा से ड्यूटी के लिए कर्मा स्टेशन जा रहे थे। ददरा बाजार के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो वहां दो अन्य राहगीरों को टक्कर मारते हुए दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइकों को कुचलने के बाद किराना की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक राधेश्याम घर में थे। इससे वे बच गए। दोनों घायलों में बाबू (18) व सुनील (22) निवासी पतेरी को हल्की चोटें आईं। वे अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराकर घर चले गए। गंभीर रूप से घायल रेलवे कर्मचारी व बोलेेरो चालक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर रेलवे कर्मचारी प्रयाग को मृत घोषित कर दिया।
बोलेरो चालक बाबूराम (30) निवासी मगरदहा को गंभीर अवस्था में मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है। उधर, राजगढ़ थाना क्षेत्र काशोपुर पचोखरा गांव निवासी गोनू सोनकर (22) के बड़े भाई सोनू की चार जून को शादी है। गोनू जयपुर रहकर काम करते थे। वे सप्ताह भर पहले घर आए थे। सोमवार की शाम गोनू अपने ममेरे भाई राहुल (26) पुत्र कुंदरुफ को साथ लेकर बाइक से शाहगंज शादी के लिए बस किराए पर करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय लूसा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सूर्यभान सिंह (35) निवासी इमलिया 84 से टक्कर हो गई। इस हादसे में सूर्यभान के दोनों हाथ व एक पैर में गंभीर चोटें आईं। गोनू व राहुल के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में गोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
उधर, बिहार के कैमूर थाना मोहनिया बघिनी निवासी यूनुस अली (42) सात मई को जमालपुर अपनी बहन शाहजहां बेगम के यहां शादी में शामिल होने अपने परिवार के साथ आए थे। शादी में आईं सास को उनके घर मवैया थाना बबुरी चंदौली छोड़ने के लिए सोमवार की शाम वे बाइक से निकले थे। सास को अपने ससुराल छोड़कर वे जमालपुर स्थित अपने बहन के घर आ रहे थे। रास्ते में जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर ओइनवा चट्टी के सामने डीजे वाहन जीप ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार यूनुस गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीजे वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युनूस को मृत घोषित कर दिया। युनूस मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ईद पर घर आए थे। वहां से बहन के घर शादी में शामिल होने आए थे। युनूस से दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उनके ससुर अली मोहम्मद की तहरीर पर डीजे चालक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
उधर, पड़री थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी राहुल कोल (22) पुत्र दीनदयाल पिकअप चलाते हैं। वे सोमवार की रात एक शादी में पिकअप लेकर सक्तेशगढ़ गए थे। वहां से मंगलवार को भोर में करीब तीन बजे वे पिकअप लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप पड़री थाना क्षेत्र के सगबना गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राहुल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई।
उधर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लालमनी तिवारी (55) सोमवार को दोपहर में साइकिल से बैंक से पैसा निकालने जा रहे थे। रास्ते में भटवेरा बरम बाबा मंदिर के पास बाइक के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उनको उपचार के लिए अस्पताल ले गए। स्थानीय अस्पताल से उनको मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उनको प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि बाइक के टक्कर से घायल साइकिल सवार की मौत हो गई।

उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र पिंटू कोल बाइक से सोमवार को रिश्तेदारी में राजगढ़ गए थे। वहां से वे देर शाम वापस घर लौट रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के कठारी गांव के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र चेन्नई में रहकर कार्य करते थे। रविवार को घर आए थे। मंगलवार को वापस चेन्नई जाने वाले थे। वे तीन बहनों में इकलौते भाई थे। वे बहनों से बड़े थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। ट्रैक्टर व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed