फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six injured including Pradhan in the attack of the Gharatis

घरातियों के हमले में प्रधान समेत छह घायल

Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six injured including Pradhan in the attack of the Gharatis
थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी अंतर्गत हनुमान नगर चौराहा के पास रविवार की रात घरातियों ने प्रधान सहित छह बरातियों को पीटकर घायल कर दिया। बरातियों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। बरातियों ने मारपीट व छिनैती का आरोप लगाते हुए चील्ह थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोन ब्लाक में गड़गेड़ी के नव निर्वाचित ग्रामप्रधान व बिनानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ महामंत्री चंद्रशेखर यादव परिवार के साथ चाचा के पुत्र की शादी में भदोही जिले के जगरनाथपुर डोमनपुर गए थे। वहां पर लड़की का चाचा असलहा लेकर घूम रहा था। जिस पर बरातियों ने कहाकि अवैध असलहा लेकर घूम रहे है। इतना कहने पर विवाद हो गया। घरातियों ने बरातियों पर हमला कर दिया। बराती वहां से भागकर हनुमान नगर चौराहे के आगे सुनसान जगह पर पहुंचे थे कि पीछा करते हुए लड़की पक्ष के लोग बाइक से गाड़ी को रोककर उसमें बैठे लोगों की लोहे के राड व डंडे से पिटाई शुरु कर दी। इसमें चंद्रशेखर यादव उनका पुत्र प्रशांत यादव, आदर्श यादव, चचेरे भाई राकेश यादव पुत्र शिवप्रसाद यादव, दिलीप यादव पुत्र स्व. रमेश यादव व भांजा अभय यादव पुत्र वीरेंद्र यादव घायल हो गए। हमले में चंद्रशेखर यादव के गले से स्फटिक का माला व 12 ग्राम की सोने की चैन को हमलावरों ने खींच लिया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव ने चील्ह थाने में घटना की सूचना दिया। घायलों को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चील्ह पुलिस अपने क्षेत्र में घटना होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed