फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six injured in road accidents

Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल

Wed, 31 May 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
जिगना। विंध्याचल क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात और जिगना थाना क्षेत्र में नरोइया बाजार में मंगलवार को सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमे से चार लोगों को गम्भीर चोट होने के कारण मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास सोमवार को देर रात बाइक सवार ने पैदल जा रहे अरगीसरपत्ती गांव निवासी सूर्यमणि (50) को टक्कर मार दिया। इस हादसे में सूर्यमणि के साथ ही बाइक सवार प्रद्युम्न (20), पिंटू (22) निवासी देवीपुर नौगांव घायल भी हो गए। सूर्यमणि व पिंटू को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मंगलवार को सुबह जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार के पास मालवाहक वाहन ने अरुण कुमार सिंह (35) व मुन्ना सिंह (34) निवासी गौरा को टक्कर मार दिया। इस हादसे में अरुण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। तीसरी घटना जिगना थाना क्षेत्र के भांवा गांव के पास की है। जहां तेज रफ्तार बाइक सवार महिला ब्रेकर के चलते सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए। महिला प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed