फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six injured after auto overturned full of laborers

मजदूरों से भरी आटो पलटने से छह घायल

Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six injured after auto overturned full of laborers
राजगढ़। अहरौरा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव के पास घाघर नहर पर रविवार की रात मजदूरों से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां पर दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी लालती (40), सुनीता (18), रीता (35) और निकरिका गांव निवासी कलावती (50), सुगवंती (45), तारा (40) सोनभद्र जिला के करमा थाना अंतर्गत खैरवा गांव में मिर्चा की तोड़ाई करने गए थे। चालक अनिल कुमार (40) निवासी पुरैनिया के आटो से वापस आते समय रविवार को देर रात पड़रवा गांव के पास अनियंत्रित होकर आटो पलट गई। जिससे आटो सवार छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कलावती व तारा निवासी निकरिका की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed