फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six hours, donation boxes and cash stolen from two temples

Mirzapur News: दो मंदिरों से छह घंटे, दानपात्र और नकदी चोरी

Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six hours, donation boxes and cash stolen from two temples
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरौरा स्थित बाच्छी बाबा मंदिर और उससे सटे शंकर मंदिर से चोर सोमवार की रात पीतल के छह घंटे, दानपात्र और नगदी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। एक महीने पहले जिगना क्षेत्र में 10 से ज्यादा मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनका खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विरौरा में एक ही परिसर में बाच्छी बाबा और शंकर भगवान के मंदिर हैं। मंदिर के पुजारी लवकुश शुक्ल ने बताया कि सोमवार की शाम को आरती के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी मंदिर में लगा एक क्विंटल 2 किलो का पीतल का बड़ा घंटा, पांच-पांच किलो के दो घंटे, इन्वर्टर, बैटरी और सीसीटीवी कैमरे के उपकरण के अलावा दो दान पात्रों को तोड़कर नगदी ले गए। इसके अलावा शंकर जी के मंदिर से पांच-पांच किलो के तीन घंटे और दान पात्र चोर उठा ले गए। तीनों दान पात्र डेढ़ साल से नहीं खोले गए थे। पुजारी ने बताया कि दो महीने पहले भी करीब 50 हजार का सामान चोरी हुआ था। वहीं, विंध्याचल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed