फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six arrested for stealing bikes from Purvanchal and selling them in MP

पूर्वांचल से बाइक चोरी कर एमपी में बेचने वाले छह गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for stealing bikes from Purvanchal and selling them in MP
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक और कार चोरी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के छह सदस्यों को शुक्रवार को गिरधर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की दस बाइक, दो कार और चोरी में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की गई। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

नगर में बीते दिनों बाइक, कार आदि चोरियां लगातार हो रही थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के नेेतृत्व में सीओ सिटी प्रभात राय ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्र और स्वाट प्रभारी राजेशजी चौबे ने छानबीन शुरू की। नगर के कई सीसी टीवी कैमरों की पड़ताल कराई गई। हेड कांस्टेबल विनोद यादव और श्रीनिवास यादव को चोरों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को गिरधर चौराहा के पास से छह चोरों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर ड्रमंडगंज और हनुमना में छिपा कर रखी ग्रइं दो कारें और दस बाइक बरामद की। इसमें चोरी की एक कार नगर के वासलीगंज से बीते दिनों चोरी हुई थी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश और बार्डर पर हलिया के रहने वाले चोरों का गिरोह पांच माह से सक्रिय था। इसमें 20 वर्ष तक के युवा भी शामिल हैं। जो पिकअप और चाबियों का गुच्छा लेेकर निकलते थे। जिस वाहन में चाभी लगती थी, उसे पिकअप में लादकर या चलाकर चले जाते। वाहनों को मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज आदि जनपदों से चोरी कर मध्य प्रदेश में बेचते थेे। बरामद एक बाइक वाराणसी के एक सिपाही की है। चोरो ने वाराणसी के पेट्रोल पंप से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed