फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six accused arrested in Mukesh murder case

मुकेश हत्याकांड में छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in Mukesh murder case
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार में बेरहमी से पिटाई कर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास से छह और हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान पेश किया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया के पुरा निवासी मुकेश मिश्रा उर्फ गोलू (23) की दुर्गा बाजार में 20 जून की रात को बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपी फरार थे। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सीओ सीटी के नेतृत्व में एसओजी और कटरा कोतवाली की दो टीमों को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास से छह अन्य आरोपियों अजीत यादव निवासी कतवारू का पुरा अनगढ़ रोड, विमलेश यादव, शनी यादव निवासी दुर्गा बाजार, ओम प्रकाश यादव निवासी रमईपट्टी, मनी यादव निवासी विसुन्दरपुर, मोनू यादव उर्फ अवधेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी पक्का पोखरा को गिरफ्तार किया। हत्यारोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बैट, दो बेस बैट, तीन नुकीले पत्थर बरामद किए गए।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि पुराने मुकदमे के रंजिश को लेकर पिटाई की गई थी। इसमें मनी, ओम प्रकाश और विमलेश पर पूर्व में शहर, कटरा कोतवाली और चील्ह थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली नहीं लगने की पुष्टि इमुकेश की हत्या के बाद परिजनों ने पैर में गोली मारने का आरोप लगाया था। एएसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की बात नहीं आई है। मिर्जापुर में भी डाक्टर ने बताया था कि गोली नहीं लगी है।
एक दरोगा सस्पेंड, दो दरोगा व दो कांस्टेबल की जांच
मिर्जापुर। दो पक्षों में पूर्व में हुए मारपीट में मुकदमा दर्ज होने के मामले की विवेचना कर रहे वर्तमान दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही पूर्व में जांच करने वाले दो दरोगा और दो कांस्टेबल की जांच की जा रही है। मुकेश मिश्रा के ऊपर पूर्व में भी हमला हुआ था। इसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक दरोगा को सस्पेंड करने के साथ दो दरोगा और दो कांस्टेबल की जांच की जा रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे एसआई अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की पूर्व में विवेचना कर रहे एसआई संजय यादव और रामश्रय राव का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है। इन दोनों एसआई और बीट के दो कांस्टेबल की जांच की जा रही है। जांच सीओ सिटी प्रभात राय को सौंपी गई है। जांच के बाद इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बुलडोजर खड़ा कर बनाया गया दबाव
प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया जा रहा है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार में भी मुकेश मिश्रा की हत्या के बाद पुलिस ने अपराधियों पर दबाव बनाने और उनको पकड़ने के लिए हत्यारोपितों के घर के आस-पास व डंकीनगंज चौकी पर बुुधवार की रात को बुलडोजर खड़ा कराया गया था।

प्रदर्शन कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने दुर्गा बाजार पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। मुकेश को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर बुुधवार को मैसेज वायरल होने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग दुर्गा बाजार पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन होने पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी सिटी संजय कुुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। लोगों ने मांग की कि 72 घंटे में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो। साथ ही परिवारीजन के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की गई। मुकदमे का पैरवी फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। मुकेश के परिवारीजन को बंदूक का लाइसेंस व प्रशासनिक सुरक्षा दी जाए। अपराधी गिरफ्तार नहीं होते है तो उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। घंटे भर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने और अन्य मांगों को पूरा करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। संगठन के लोगों ने डीएम और एसपी को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed