{"_id":"677834b21d6698748c01ba40","slug":"sir-the-tap-tap-is-just-for-show-not-a-single-drop-of-water-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-127728-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साहब, नल की टोटी त सिर्फ दिखावे क हव, एकहू बूंद पानी नाहीं आवेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साहब, नल की टोटी त सिर्फ दिखावे क हव, एकहू बूंद पानी नाहीं आवेला
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के हर ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगी। कड़ाके की ठंड के बीच चौपाल में नाममात्र के ग्रामीण रहे। जिले भर में 50 मामले आए जिसमें से अधिकारियों की ओर से 49 मामलों के मौके पर निस्तारण का दावा किया गया।
हलिया, ग्राम पंचायत भटवारी में प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र राय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संगीता देवी ने कहा साहब, गांव में नल क टोटिया त सिर्फ दिखावय के लिए हवएै, एकहू बूंद पानी नाहीं आवेला। भटवारी पहाड़ी पर पानी क सप्लाई ही नाहीं हव। इस सुविधा से गांव के काफी लोेग वंचित हैं। मुसहर बस्ती के लोग भी पानी के लिए तरस रहे हैं। राजकुमारी ने गांव में सड़क न होने की बात कही। इसी तरह हथेड़ा में प्रधान अनीता मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शौचालय की ग्रामीणों ने मांग उठाई। जिगना, छानबे क्षेत्र के विजयपुर व बरहाखुर्द में चौपाल का आयोजन किया। विजयपुर में एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल और बरहाखुर्द में एडीओ श्याम कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दोनों स्थानों पर आवास के साथ ही 70 वर्ष आयु के वृद्धजनों ने आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग की। इस दौरान बच्चालाल बिंद, गुफरान, नंदलाल, वसीम आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय से सटे सिटी विकास खंड प्रचार-प्रसार के अभाव में चौपाल में नाममात्र ग्रामीणों को बैठाकर कोरम पूरा किया। मुल्हवा में एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह और भटौली में ग्राम सचिव ग्राम प्रधान व गिने चुने ग्रामीणाें संग बैठे नजर आए। इसी तरह पहाड़ी विकास खंड के गौराराजा, सूर्यवार, मझवां में केवटावीर, गोतवां, कोन विकास खंड में चील्ह, मनौवा, पटेहराकला में कोटवां पांडेय, बहुती, नरायनपुर में धरम्मनपुर, घुरहूपुर, राजगढ़ में कोठिलवा, इंद्रकुश, सीखड़ में रुदौली, शिल्पी के अलावा जमालपुर विकास खंड के शिल्पी व कौड़ियाकलाा में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ।