फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sir... let alone coming to the village, the secretary is not even picking up the phone

Mirzapur News: साहब... गांव में आना तो दूर फोन तक नहीं उठा रहे सचिव

Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sir... let alone coming to the village, the secretary is not even picking up the phone
मिर्जापुर। विभिन्न ब्लाॅक मुख्यालयों पर माह के तीसरे बुधवार को ब्लाॅक दिवस के आयोजन किया गया। बीडीओ ने सहायक विकास अधिकारियों और सचिवों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा कराया। बाकी शिकायतों को निपटारे के लिए संबंधित सचिवों को दे दिए गए।
विज्ञापन

सिटी ब्लाॅक सभागार में बीडीओ शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाॅक दिवस में ग्राम प्रधान महेंवा अजीत कुमार भारती ने गांव में सचिव के न आने की शिकायत की। प्रधान ने बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि साहब...गांव में आना तो दूर उनका फोन तक सचिव नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सचिव के नहीं आने से मामूली काम के लिए ग्रामीणों को ब्लाॅक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शिकायत पर बीडीओ ने संबंधित सचिव को तत्काल गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा कराने का निर्देश दिया। ब्लाॅक दिवस पर कुटुंब रजिस्टर, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों को एडीओ पंचायत को सौंपते हुए बीडीओ ने निर्धारित समय में निपटारा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत अनूप दुबे, एडीओ एसटी जय गणेश पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, छानबे ब्लॉक के बीडीओ रामपाल ने ब्लाॅक सभागार में आयोजित ब्लाक दिवस पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जासा बघौरा से आईं आवास योजना की लाभार्थी तारा देवी ने मजदूरी न मिलने की शिकायत की। बीडीओ ने संबंधित सचिव को तत्काल समस्या का निपटारा कराने का निर्देश दिया। हलिया ब्लाॅक में बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा अपने कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन ब्लॉक दिवस का आयोजन नहीं किया गया। ब्लाॅक के अधिकारियों का कहना था कि फरियादी ही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed