फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Singing , playing and dancing confluence

गायन, वादन और नृत्य का संगम

Wed, 02 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला Updated Wed, 02 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Singing , playing and dancing confluence

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी देवी की जयंती पर श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र की ओर से  मंदिर परिसर में अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  मां का वृहद श्रृंगार-पूजन एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। मां की पावन  जयंती पर मंदिर परिसर में आयोजित संगीत समारोह में देश के कोने-कोने से आए  कला-साधकों ने अपने गायन, वादन, नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को मां के  चरणों में समर्पित किया, वहीं जगत जननी के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 

विंध्यधाम में आयोजित अखिल भारतीय संगीत समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राजन पाठक ने मां विंध्यवासिनी का पूजन-अर्चन व ज्योति पूजन कर किया।

संस्था के संस्थापक व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित बच्चा पाठक के निर्देशन मेें आयोजित संगीत समारोह में देश के ख्यातिलब्ध कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियों को मां के चरणों में समर्पित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कार्तिकेय पांडेय व मनीष शर्मा ने सरस्वती वंदना गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर किया। संगीत समारोह में देश के कोने-कोने से आए कला साधकों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति सागर में डुबकी लगाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट शास्त्रीय गायन, वादन एवं कत्थक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिया। समारोह के दौरान कुसुम चतुर्वेदी, हरप्रीत कौर, पं. ओमकार उपाध्याय ने अपने मधुर प्रस्तुतयिों से मां की आराधना की।

संस्था अध्यक्ष राजन पाठक ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह व चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन पंडित महेश्वरपति त्रिपाठी ने किया। जयंती अवसर पर विंध्यधाम की फूल-पत्तियों सहित चुनरी और गुब्बारे से की गई आकर्षक सजावट  एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।

इस अवसर पर मां का वृहद श्रृंगार-पूजन सहित  प्रसाद का भी वितरण किया गया। माता के दर्शन-पूजन करने केेे लिए जुटी  आस्थावानों की भारी भीड़ के चलते धाम क्षेत्र की सातों गलियां पटी रहीं।


जयंती अवसर पर विंध्यधाम की फूल-पत्तियों सहित चुनरी और गुब्बारे से की गई आकर्षक सजावट  एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। इस अवसर पर मां का वृहद श्रृंगार-पूजन सहित  प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed