फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   singer Saroj Sargam accused in Maa Durga comment case contested state assembly elections twice

मां दुर्गा टिप्पणी का मामला: आरोपी गायिका सरोज सरगम का विधायक बनने का था सपना, दो बार लड़ा था चुनाव

Thu, 25 Sep 2025 12:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 12:30 PM IST
सार

मां दुर्गा पर टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें पीडीए मिशन के लिए गाना गा रही गायिका सरोज सरगम और उसका पति भी शामिल हैं। सरोज ने दो बार विधायकी के लिए चुनाव भी लड़ा था। 

विज्ञापन
singer Saroj Sargam accused in Maa Durga comment case contested state assembly elections twice
पुलिस के गिरफ्त में महिला आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

मां दुर्गा पर असली टिप्पणी करने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम का सपना विधायक बनने का था उसने दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गायिका सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिंद समेत पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले का मास्टर माइंट राजवीर सिंह यादव है। जिसके कहने पर सरोज सरगम ने गाना गया। राजवीर सिंह यादव समेत तीन अन्य की तलाश की जा रही है। सरोज सरगम तीन वर्ष से पीडीए मिशन के लिए गाना गा रही है। 

विज्ञापन


इन दलों से सरोज ने लड़ा था चुनाव
अभद्र गीत गाने वाली सरोज सरगम ने छानबे विधानसभा क्षेत्र से 2017 में चुनाव लड़ा था। वह निषाद पार्टी से प्रत्याशी थी। सरोज सरगम को 15095 वोट मिले थे। उस समय राहुल प्रकाश कोल अपना दल (एस) विधायक चुने गए थे। 2022 में बिरहा गायिका सरोज सरगम ने बहुजन मुक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा। इसमें इसको महज 3035 वोट मिले थे। राहुल प्रकाश कोल दोबारा अपना दल (एस) से यहां के विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; MSME For Bharat: अनुप्रिया पटेल ने कहा, धैर्य रखें, सरकार उद्यमियों के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताने के लिए अधिवक्ता भी देर शाम तक करते रहे इंतजार
मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पड़ी करने के मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी की न्यायालय में पेशी को लेकर विरोध जताने के लिए अधिवक्ता भी इंतजार करते रहे। देर शाम होने पर जब अधिवक्ता घर चले गए तब पेशी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed